ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

प्रेमिका और पत्नी के पास 3-3 दिन रहेगा पति, संडे को करेगा आराम! जानें पूरा मामला

RANCHI : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल यह घटना शादीशुदा मर्द के बंटवारे की है. जाहिर सी बात है, आप ये सुनकर ही हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये

प्रेमिका और पत्नी के पास 3-3 दिन रहेगा पति, संडे को करेगा आराम! जानें पूरा मामला
First Bihar
3 मिनट

RANCHI : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल यह घटना शादीशुदा मर्द के बंटवारे की है. जाहिर सी बात है, आप ये सुनकर ही हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये सच है. मामला झारखंड की राजधानी रांची का है, जहां थाने में पुलिसवालों ने एक अजीबोगरीब फैसला लिया और पति का ही बंटवारा कर दिया. पुलिसवालों के समझौते के मुताबिक पति को सप्ताह में तीन दिन अपनी पत्नी के साथ तो तीन दिन प्रेमिका के साथ रहने के लिए कहा गया. पति को हफ्ते में एक दिन 'संडे' खुद के हिसाब से जीने की मंजूरी मिली.


पुलिसवालों का यह फैसला, ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया. इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है. न्यायालय ने आरोपी पति के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. हालांकि गनीमत ये है कि उसकी दोनों बीवियां अब उसे बचाने में जुट गई हैं. बताया जा रहा है कि पति रांची के कोकर तिरिल रोड का रहने वाला है, जिसने शादीशुदा होने के बावजूद भी एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर दूसरी शादी कर ली थी.


जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने पत्नी और प्रेमिका के बीच समझौता कराया और ये करार किया कि पति हफ्ते में 3 दिन पति और 3 दिन प्रेमिका के पास रहेगा, और बाकि का एक दिन वह खुद अपनी मर्जी से जियेगा. लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचते ही सब बदल गया है. क्योंकि राजेश महतो की दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस दर्ज कराया था. इसी वजह से अदालत ने आरोपी महतो के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है. अब पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश कर रही है.


पुलिस का कहना है कि राजेश महतो पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने चला गया था. उसकी पत्नी ने इस बारे में थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. दूसरी तरफ उसकी प्रेमिका के परिवार ने भी राजेश महतो पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया था. राजेश ज्यादा दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह सका और आखिरकार पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के बीच सनझौता करा दिया और लिखित तौर पर पति को दोनों के बीच बांट दिया. 

टैग्स