ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

प्रेमी से मिलना लड़की को पड़ गया भारी, घरवालों ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो हो गया वायरल

JEHANABAD: जहानाबाद के अरवल मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुछ लोग एक लड़की से बीच सड़क पर मारपीट करने लगे। लड़की की पिटाई का वीडियो पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल

प्रेमी से मिलना लड़की को पड़ गया भारी, घरवालों ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो हो गया वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के अरवल मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुछ लोग एक लड़की से बीच सड़क पर मारपीट करने लगे। लड़की की पिटाई का वीडियो पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गयी तब पूरा मामला सामने आ गया है।


दरअसल लड़की अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके साथ मारपीट कोई और नहीं कर रहा था बल्कि खुद उसके परिवारवाले उसे पीट रहे थे। लड़की अपने प्रेमी को मिलने आई थी। जिसकी भनक लड़की के घरवालों को किसी ने दे दी। लड़की के घरवाले उसका पीछा करते करते उसके पास पहुँच गए। 


लड़की जैसे ही अपने प्रेमी  से मिलने अरवल मोड़ पहुंची घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही लड़की के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी सभी लड़की को पीटता हुआ देख रहे थे। तो वही कुछ लोग वीडियो बनाने में मग्न थे। किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड कर दिया जिसके बाद वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। पुलिस को किसी ने मामले की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बूझाकर लोगों को शांत कराया। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता