ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

कारोबारी का शादीशुदा बेटा पड़ोसन से करना चाहता था शादी, विरोध करने पर पिता-पत्नी समेत 4 का करवाया मर्डर

DESK: कारोबारी का शादीशुदा बेटा पड़ोसन से शादी करना चाहता था, लेकिन इसको लेकर उसकी पत्नी, पिता समेत भी घरवाले इसका विरोध कर रहे थे वह तैयार नहीं थे. जिसके बाद उसने खतरनाक साजि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: कारोबारी का शादीशुदा बेटा पड़ोसन से शादी करना चाहता था, लेकिन इसको लेकर उसकी पत्नी, पिता समेत भी घरवाले इसका विरोध कर रहे थे वह तैयार नहीं थे. जिसके बाद उसने खतरनाक साजिश रची. उसने सुपारी देकर सभी का मर्डर करा दिया यह घटना यूपी के प्रयागराज की है. 

इसको भी पढ़ें: 3 प्रेमिका का खर्च उठाने के लिए चोरी करता था प्रेमी, यूपी से लेकर बिहार तक मचा रखा था आतंक

खुद था घर से बाहर

गुरुवार सुबह ही पॉश इलाके प्रीतम नगर मोहल्ले में कारोबारी परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इसमें आरोपी का बेटा, मां,पत्नी और बहन शामिल थी. जिस वक्त चारों की हत्या हुई थी उस दौरान आरोपी खुद घर से बाहर था. घर जब आया तो दरवाजा खोला तो देखा की चार शव पड़े हैं. जिसके बाद रोने लगा. आवाज सुन पड़ोस के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. आरोपी के पिता प्रीतम नगर मोहल्ले में तुलसीदास केशरवानी की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बड़ी दुकान है. जिसमें पिता-पुत्र दोनों बैठते हैं.


पुलिस ने कड़ाई से की पूछताछ तो किया खुलासा

जब पुलिस ने आरोपी आशीष केशरवानी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा किया कि उसने ही अपने परिजनों की हत्या कराई है. इसको लेकर उसने 4 मर्डर करने के लिए 4 लाख रुपए का सुपारी दिया था. उसका पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. वह उससे शादी करना चाहता था. लेकिन उसकी बात घरवाले मानने को तैयार नहीं थे. उसने रास्ते से हटाने के लिए सभी का मर्डर करा दिया. जब घर के अंदर गया तो देखा कि एक कमरे में माता-पिता और दूसरे कमरे में पत्नी औरअपने कमरे में बहन की खून से सने शव पड़े थे. वह देखकर रोने का नाटक करने लगा. पुलिस सुपारी लेने वालेआरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. 


टैग्स