ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की निजी क्लिनिक में मौत, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

NALANDA: बिहारशरीफ के टिकुली पर मोहल्ला स्थित निजी क्लीनक में प्रसव के बाद पहले नवजात शिशू की मौत हो गयी फिर माँ की जान चली गयी। जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साएं लोगों ने निजी क्लीनक

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की निजी क्लिनिक में मौत, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ के टिकुली पर मोहल्ला स्थित निजी क्लीनक में प्रसव के बाद पहले नवजात शिशू की मौत हो गयी फिर माँ की जान चली गयी। जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साएं लोगों ने निजी क्लीनक के पास जमकर हंगामा मचाया। क्लिनिक के संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लोगों ने लगाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के सुंदरगढ़ मोहल्ला निवासी कुणाल कुमार पत्नी पूजा कुमारी को प्रसव के लिए टिकुली पर मोहल्ला स्थित निजी क्लीनक में भर्ती कराया था। 


चिकित्सक द्वारा नार्मल डिलीवरी की बात कही गई थी लेकिन अचानक ऑपरेशन करने की बात कही गयी। परिवार के लोग ऑपरेशन के लिए तैयार हो गये जिसके बाद ऑपरेशन किया गया तो मृत बच्चे ने जन्म लिया जिसके बाद परिवार के लोग पूजा को क्लीनिक में छोड़कर नवजात शिशू के अंतिम संस्कार के लिए चले गये और मंजिल से क्लिनिक लौटे तो देखा कि बच्चे की मां पूजा की भी मौत हो गई थी। 


वहाँ मौजूद महिला का कहना था की पूजा को सुई दिया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना से गुस्साए लोगों ने क्लीनक के पास जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। आक्रोशित लोगों क्लिनिक के संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और आरोपी डॉक्टर और क्लिनिक के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। 




नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें