ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

प्रधान सहायक का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल, DM ने किया सस्पेंड

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां सासाराम नगर निगम के प्रधान सहायक का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें एक संवेदक के सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि के भुगतान के लिए 50% कमीशन की मांग की जा र

प्रधान सहायक का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल, DM ने किया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां सासाराम नगर निगम के प्रधान सहायक का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें एक संवेदक के सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि के भुगतान के लिए 50% कमीशन की मांग की जा रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने अपने स्तर से जांच करवाई, जिसमें मामले को सही गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने आरोपी प्रधान सहायक पप्पू कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। 


बता दें कि एक संवेदक विनोद कुमार के सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि 1 लाख 25 हज़ार रुपये के भुगतान के एवज में प्रधान सहायक द्वारा संवेदक के भाई संजय वैश्य से मोबाइल फोन पर 50% कमीशन की मांग करता सुनाई दे रहा है। जबकि संवेदक का भाई 10% तक कमीशन देने को तैयार हैं। जब इस मामले की शिकायत नगर निगम के नगर आयुक्त सह डीडीसी से किया गया, तो मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई। 


जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी अनिल कुमार पांडे और वरीय उप समाहर्ता सौरव आलोक के जांच रिपोर्ट में मामले को सही पाया गया। इसके बाद डीएम धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नगर परिषद में खुलेआम कमीशन ओर रिश्वत का खेल चल रहा है। 

टैग्स