ब्रेकिंग
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरल

पुलिसवालों के हथियार लुटने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, कई दिनों से थी इनकी तलाश

JAMUI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक कुख्यात दंपति को धर दबोचा है, जो

पुलिसवालों के हथियार लुटने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, कई दिनों से थी इनकी तलाश
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक कुख्यात दंपति को धर दबोचा है, जो पुलिसवालों के हथियार लुटने में माहिर थे. पुलिस को इनकी कई सालों से तलाश थी. गिरफ़्तारी के बाद पुलिस इनसे पूछताछ  करने में जुटी हुई है.


मामला जमुई जिले का है. जहां जिला पुलिस को एक बड़ी कामयबी हाथ लगी है. जिले के बरहट डैम के पास से पुलिस ने कुख्यात नक्सली अनिल कोड़ा उर्फ़ अनिल दा उर्फ़ पप्पू पासवान को धर दबोचा है. जमुई पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों सीमा इलाके में नक्सलियों की गतिविधि बढ़ गई है.  पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो उन्होंने बरहट डैम के पास पक्की सड़क से एक नक्सली को को धार दबोचा जो कई कांडों में शामिल था. सुरक्षा बलों की हत्या से लेकर उनके हथियार लुटने जैसी कई घटनाओं में यह शामिल था. पुलिस ने बताया कि कुख्यात नक्सली अनिल कोड़ा बरहट थाना इलाके के कुमरतरी गांव के रहने वाले बाबूलाल कोड़ा का बेटा है.


जमुई पुलिस की ओर मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात नक्सली अनिल कोड़ा की पत्नी प्रिया देवी उर्फ़ गुड़िया पासवान ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. प्रिया देवी उर्फ़ गुड़िया पासवान भी कई नक्सली वारदातों में अपने पति के साथ शामिल थी. साल 2013 में सामुदायिक भवन को उड़ाने में यह शामिल थी. जिसमें एसटीएफ के जवान शहीद हुए थे. इसके आलावा साल 2013 में ही कुंदर हाल्ट के पास धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोककर सुरक्षाबलों के हथियार लुटने और उनकी हत्या करने के मामले में भी ये दोनों पति-पत्नी शामिल थे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता