ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी जवान को किया अरेस्ट, छेड़खानी का आरोप

DESK : छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने रिटायर्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है. मामला साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने का है जहां सफदरजंग इलाके में छेड़छाड़ करने के आरोप में 65 वर्षीय आर्म

पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी जवान को किया अरेस्ट, छेड़खानी का आरोप
First Bihar
2 मिनट

DESK : छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने रिटायर्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है. मामला साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने का है जहां सफदरजंग इलाके में छेड़छाड़ करने के आरोप में 65 वर्षीय आर्मी के रिटायर कैप्टन की गिरफ्तारी हुई है. 


आरोपी सुरेंद्र त्रेहन गाजियाबाद इलाके में रहता है. सुरेंद्र को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने साल 2018 में थाना सफदरजंग में दर्ज छेड़खानी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था. पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र का दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पेट्रोल पंप है. साल 2018 में इसी पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिलाकर्मी से उसपर छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इसी केस में आरोपी फरार चल रहा था.


फिलहाल फतेहपुर बेरी थाने के SHO कुलदीप सिंह की टीम ने सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी छेड़खानी की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है. अभी वो नोएडा, कानपुर और नागपुर में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है. वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी दो महिलाओं के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दे चुका है.

टैग्स