ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

पुलिस ने डाला रंग में भंग, होटल में शराब पार्टी करते हुए 2 सरकारी स्टाफ अरेस्ट

MOTIHARI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी लोग अपना जुगाड़ कर ले रहे हैं. जी हां, शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में सरकारी कर्मी भी पीछे नहीं है. ताजा मामल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी लोग अपना जुगाड़ कर ले रहे हैं. जी हां, शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में सरकारी कर्मी भी पीछे नहीं है. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जहां पुलिस ने होटल में चल रहे शराब पार्टी में छापेमारी कर दो सरकारी कर्मियों को अरेस्ट किया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी इलाके की है. जहां पीपराकोठी थाना की टीम ने मोहना पुल के पास देर रात होटल में शराब पार्टी मना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. शनिवार की देर रात तक ये लोग होटल में शराब के मजे ले रहे थे तभी वहां पुलिस आ धमकी. पुलिस ने इनकी पार्टी में रंग में भंग डाल दिया. पुलिस को देखते ही इन लोगों में हड़कंप मच गया.


पीपराकोठी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त आरोपियों की पहचान तुरकौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम धर्मेन्द्र कुमार और एकाउंटेन्ट निरंजन कुमार के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि शराब पार्टी के दौरान इनका एक साथ भी था. जो पुलिस को देखते ही फरार हो गया. फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता