ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की पिस्टल समेत कई हथियार बरामद

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सीएस के अंगरक्षक मंजीत कुमार की चोरी हुई सर्विस पिस्टल मामले का खुलासा करते हुए

पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की पिस्टल समेत कई हथियार बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सीएस के अंगरक्षक मंजीत कुमार की चोरी हुई सर्विस पिस्टल मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने अन्य कई हथियार व जिन्दा कारतुस बरामद किए हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दी है.


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि मई महीने में शहर के नया बाजार से सिविल सर्जन के अंगरक्षक की सर्विस पिस्टल चोरी मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था. पुलिस को सूचना मिली कि शहर के गोबरगढा स्थित नहर के समीप कुछ लोग अपराध करने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों की पहचान मंजेश कुमार, महादेव साह, अशोक साह और निशा कुमारी के रूप में हुई है. 


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी का 9 एमएम सर्विस पिस्टल बरामद किया गया. साथ ही एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, एक मैगजीन, अलग अलग बोर के 12 जिन्दा कारतुस भी जब्त किये गये हैं. बता दें कि डीएसपी निशिकांत भारती एवं सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में अंचल निरीक्षक इंस्पेक्टर राजमणि, सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार एवं तकनीकी शाखा के सिपाही अमर कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता