ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पुलिस ने 3 किडनैपर को किया गिरफ्तार, 20 लाख के लिए बच्चे का किया था अपहरण

BAHGA : बगहा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 7 वर्षीय अपहृत को बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को यूपी से गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त तीनों अपराधियों से पूछ

पुलिस ने 3 किडनैपर को किया गिरफ्तार, 20 लाख के लिए बच्चे का किया था अपहरण
First Bihar
2 मिनट

BAHGA :  बगहा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 7 वर्षीय अपहृत को बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को यूपी से गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त तीनों अपराधियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दी है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 


जिले के धनहा के कठहा से 16 अक्टूबर को एक 7 वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया था. जिसके परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी के पडरौना से अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया और अपहरण में शामिल तीन अपहरणकर्ताओं को  गिरफ्तार किया है. अपहरण का तार मुंबई से जुड़ा है जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम मुंबई भेजी गई है.


बताया जाता है कि अपहरण में बच्चे के रिश्तेदार ही शामिल थे जिसको अपहृत बच्चे के पिता के द्वारा विदेश में कमाई करने की जानकारी थी. पुलिस ने अपहरण में शामिल मोटरसाइकिल के साथ ही 5 मोबाइल फोन भी हाथ लगे हैं जिसका इस्तेमाल किया गया था. इस मामले में पुलिस ने 1 सप्ताह के अंदर आरोप पत्र समर्पित करते हुए स्पीडी ट्रायल की बात कही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता