ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया शातिर बदमाश : मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस

SAHARSA : सहरसा में पुलिस कस्टडी से एक शातिर बदमाश फरार हो गया। शौचालय जाने के बहाने शातिर ने पुलिस को चकमा दिया और हथकड़ी सरकाकर वेंटिलेटर के रास्ते भाग निकला और अपराधियों को

चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया शातिर बदमाश : मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में पुलिस कस्टडी से एक शातिर बदमाश फरार हो गया। शौचालय जाने के बहाने शातिर ने पुलिस को चकमा दिया और हथकड़ी सरकाकर वेंटिलेटर के रास्ते भाग निकला और अपराधियों को दौड़ा कर पकड़ने का दावा कहने वाली बिहार पुलिस के जवान मुंह देखते रह गए। 


दरअसल, बताया जा रहा है कि पस्तपार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अहुलिया चौक पहुंची। पुलिस के देखते ही दो युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे। जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया। दोनों युवकों की पहचान वीरेंद्र कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों के पास से पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा और दो गोली भी बरामद की है।


दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई और थाने के हाजत में बंद कर दिया। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वीरेंद्र कुमार ने शौचालय जाने की बात कही। शौचालय में शौच के दौरान वह हथकड़ी सरकाकर वेंटीलेटर के रास्ते निकलकर फरार हो गया। शौचालय के बाहर पुलिस का जवान उसका इंतजार करता रहा।


काफी देर तक जब गिरफ्तार आरोपी बाहर नहीं आया तो पुलिस को शक हुआ और जब दरवाजा खोलकर देखा तो बदमाश वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने फरार बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता