ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने दिखाई गुंडागर्दी, ठोकर लगने पर कार चालक को जमकर पीटा

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर खगड़िया के पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी उस समय देखने को मिली जब एक कार चालक की जमकर पिटाई कर दी गई. पिटाई के बाद कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इ

पुलिस ने दिखाई गुंडागर्दी, ठोकर लगने पर कार चालक को जमकर पीटा
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर खगड़िया के पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी उस समय देखने को मिली जब एक कार चालक की जमकर पिटाई कर दी गई. पिटाई के बाद कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे नाराज लोगों ने पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.


मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोंपुरा एनएच 31 के समीप का है. घायल कार ड्राइवर की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के बहादरपुर पंचायत के भगवानपुर वार्ड नंबर 3 के रहने वाले दीपक कुमार के रूप में की गई है. कार ड्राइवर दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी ठीक करा कर साइड में गाड़ी लगाए हुए थे. पुलिसकर्मी की ही गाड़ी ने पीछे से ठोकर मार दी और बेवजह पुलिसकर्मी उतर कर पीटना शुरू कर दिए. जिससे कार ड्राइवर बुरी तरह लहूलुहान हो गया. 


इससे नाराज लोगों ने एनएच 31 पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया तथा एक पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिसकर्मी खगड़िया में पदस्थापित थे जो कि अपने साहब के साथ बेगूसराय आ रहे थे, उसी दरमियान खड़ी कार में ठोकर मार दी और उल्टे ड्राइवर की ही पुलिस कर्मियों के द्वारा पिटाई कर दी गई.  


पिटाई के बाद कुछ पुलिसकर्मी अपने साहब के साथ वहां से फरार हो गए. अन्य लोगों ने एक पुलिसकर्मी को उस जगह मौका-ए-वारदात पर पकड़ कर बंधक बना कर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि घायल ड्राइवर का सही ढंग से इलाज हो और जो दोषी पुलिसकर्मी है उस पर कार्रवाई हो तभी जाकर मामला शांत होगा. वहीं नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाई तब जाकर लोग शांत हुए और वहां से जाम को हटवाया.


बरहाल जो भी हो एक तरफ बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पब्लिक के साथ पुलिसकर्मी को फ्रेंडली रहने को कहते हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस खुद सड़कों पर गुंडागर्दी करने से बाज नहीं आ रहे है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता