ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पुलिस के हत्थे चढ़ा 8 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर, NIA का है वांटेड; 15 थानों में 78 मामले हैं दर्ज

LATEHAR: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 8 लाख के इनामी नक्सली सब जोनल क

पुलिस के हत्थे चढ़ा 8 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर, NIA का है वांटेड; 15 थानों में 78 मामले हैं दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 8 लाख के इनामी नक्सली सब जोनल कमांडर अघनु गंझू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआईए ने तीन लाख का इनाम घोषित कर रखा है। अघनु गंझू के खिलाफ झारखंड के 15 थानों में करीब 78 मामले दर्ज हैं।


लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेतर के जंगलों में माओवादियों के जोनल कमांडर रविंद्र गंझू का दस्ता सक्रिय है। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बेतर जंगल में पहुंच कर छापेमारी की और घेराबंदी कर इनामी नक्सली कमांडर अघनु गंझू को धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद नक्सली को जेल भेज दिया है।


एसपी ने बताया कि अघनु गंझू साल 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड़ के पास पुलिस टीम पर हुए हमले का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा उसके ऊपर आगजनी और फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस को अघनु गंझू की कई अन्य कांडों में भी लंबे समय से तलाश थी। रांची, लातेहार, गुमला और लोहरदगा के 15 थानों में उसके खिलाफ करीब 78 मामले दर्ज हैं। कई बड़ी वारदातों में भी इसकी संलिप्तता रही है।