ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के सबसे बड़े ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली, नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

PATNA: राजधानी पटना में हुए अबतक के सबसे बड़े लूटकांड के चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के नाम पर लोगों को हिरासत में ले रही है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: राजधानी पटना में हुए अबतक के सबसे बड़े लूटकांड के चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के नाम पर लोगों को हिरासत में ले रही है और पूछताछ कर उसे छोड़ दे रही है. इस घटना के खुलासे को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी ठोस नहीं लगा है. पुलिस के हाथ अबतक खाली शहर के सबसे बड़े लूटकांड का जल्द खुलासा करने वाली पटना पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं. न तो पुलिस किसी को इस मामले में गिरफ्तार कर पायी है, और न ही लूटा हुआ सोना ही बरामद कर पायी है. पूछताछ के नाम पर पुलिस ने कुछ लोगों को जरुर हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक कुछ भी ठोस निकलता दिखाई नहीं दे रहा है. चार अपराधी गिरफ्तार उधर पुलिस ने गर्दनीबाग इलाके के कच्चीतालाब इलाके से पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से दो लाख रुपए का सोना बरामद किया है साथ ही एक चोरी की गाड़ी के साथ कुछ महंगे मोबाइल भी बरामद किए हैं.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता