ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंस्पेक्टर ने किया बच्ची का रेप, लड़की के पिता ने रात में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस डिपार्टमेंट को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक इंस्पेक्टर के ऊपर रेप का आरोप लगा है. पीड़िता के पिता ने इंस्पेक्टर के खिलाफ थाने में दु

इंस्पेक्टर ने किया बच्ची का रेप, लड़की के पिता ने रात में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस डिपार्टमेंट को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक इंस्पेक्टर के ऊपर रेप का आरोप लगा है. पीड़िता के पिता ने इंस्पेक्टर के खिलाफ थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना कानपुर शहर के चकेरी का है. यहां फ्रेंड्स कालोनी में इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने किरायेदार की बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित बच्ची नाबालिग है, जिसकी उम्र महज 13 साल बताई जा रही है. पीड़िता के पिता ने चकेरी थाने में आरोपी इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है.


बताया जा रहा है कि प्रयागराज का रहने वाला आरोपी इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी में मकान बनवाया है. इसने महाराजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को अपना मकान किराये पर दिया है. किरायेदार के दो बच्चे हैं. 17 साल एक बेटा और 13 साल की एक बेटी है. पीड़िता के पिता के मुताबिक इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी शहर से आकर घर पर रुका था. रात दोनों बच्चे उसके कमरे में टीवी देख रहे थे. रात होने पर बेटा सोने के लिए अपने कमरे में आ गया, लेकिन बेटी टीवी देखती रही. 


काफी समय बीत जाने के बाद जब बेटी टीवी देखकर नहीं लौटी तो लड़की के पिता इंस्पेक्टर के कमरे में उसे बुलाने गए. इस दौरान उन्होंने देखा कि आरोपी दिनेश चंद्र त्रिपाठी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था. पकड़े जाने पर आरोपी पुलिसवाले ने शिकायत न करने के लिए परिवार पर दबाव बनाया. लेकिन लड़की के पिता ने दरिंदे की एक न सुनी और उन्होंने संबंधित थाने में जाकर इसकी शिकायत कर दी.


चकेरी थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जायेगा.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर काफी सुर्ख़ियों में रहा है. जब ये बाबूपुरवा थाने में तैनात था. तो इसने सपा नेता रहे अमर सिंह, फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, जयाप्रदा के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था.