ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, मारा गया एरिया कमांडर बुधराम मुंडा

JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां खूंटी-चाईबासा सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलि

पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, मारा गया एरिया कमांडर बुधराम मुंडा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां खूंटी-चाईबासा सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस के साथ मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर बुधराम मुंडा मारा गया। 


मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के इलाके में होने की सूचना पर अधिकारियों ने कोबरा बटालियन और जिला पुलिस को सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर बुधराम मुंडा को मार गिराया। फिलहाल इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 


पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। उन्होंने कहा कि खूंटी-चाईबासा सीमा पर नक्सली के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जिला पुलिस, कोबरा बटालियन और अड़की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। 


तभी खूंटी के सर्वदा जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और नक्सलियों के एरिया कमांडर को मार गिराया। जबकि अन्य नक्सली जंगल की ओर भागने में सफल हो गये। फिलहाल फरार नक्सलियों पर कार्रवाई के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।