ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट

पीएम केयर फंड के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने पटना से दो शातिरों को दबोचा

PATNA : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके से दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनके ऊपर पीएम केयर फंड के नाम पर ठगी करने का आरोप है. दिल्ली से बिहार आई पुलिस की एक स्पेशल टीम

पीएम केयर फंड के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने पटना से दो शातिरों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके से दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनके ऊपर पीएम केयर फंड के नाम पर ठगी करने का आरोप है. दिल्ली से बिहार आई पुलिस की एक स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की और मुसल्लहपुर दोनों शातिर बदमाशों को धर दबोचा. दोनों के पास से कुछ अहम डाक्यूमेंट्स मिले हैं. दो अन्य लोगों का लोकेशन बिहार के दूसरे जिले में मिला है. इनके साथियों की भी तलाश जारी है. पुलिस टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. 


दिल्ली पुलिस की टीम पटना से पकड़े गए दोनों शातिर बदमाशों से पूछताछ कर रही है. पीरबहोर थानेदार शबीउल हक ने बताया कि पकड़े गये शातिरों द्वारा पीएम केयर फंड के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर कई लोगों से ठगी की गई है. इसकी जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल कर रही है. दिल्ली पुलिस ठगी के मामले में आई है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 



जानकारी मिली है कि जांच के दौरान ही दो संदिग्धों का लोकेशन कदमकुआं में मिला था. कदमकुआं क्षेत्र का मामला होने के बावजूद वह पीरबहोर थाना पुलिस के साथ छापेमारी करने गए थे. पुलिस मुसल्लहपुर से राकेश कुमार और पटना सिटी से समीम खान को उठा ली. समीम मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है.