ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पिता के निधन के बाद कलयुगी बेटे ने मां को घर से निकाला, कोर्ट से गुहार लगाने के बाद मिला पीड़िता को न्याय

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज इलाके में एक बेटे द्वारा बुजुर्ग मां को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुस्तैनी मकान से निकाले जाने के बाद वृद

पिता के निधन के बाद कलयुगी बेटे ने मां को घर से निकाला, कोर्ट से गुहार लगाने के बाद मिला पीड़िता को न्याय
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज इलाके में एक बेटे द्वारा बुजुर्ग मां को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुस्तैनी मकान से निकाले जाने के बाद वृद्ध महिला ने एसडीओ से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद मौके भरत-पोषण अधिकरण सह अनुमंडल दंडाधिकारी पटना सिटी के आदेश का पालन किया गया। मालसलामी थाना पुलिस के साथ पहुंचे मजिस्ट्रेट ने पीड़िता को वापस घर में रखवाया। कोर्ट ने उसके बड़े बेटे सूर्य प्रकाश पाठक को मां का भरण-पोषण करने का आदेश दिया। 


बताया जाता है कि पति ओम प्रकाश पाठक के निधन के बाद विधवा सुमित्रा देवी को उसके बेटे सूर्य प्रकाश पाठक ने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद पीड़िता दर-दर की ठोकरे खाने को विवश हो गयी। जिसके बाद इलाके के लोगों की मदद से पीड़िता ने कोर्ट का शरण लिया और कोर्ट से एक मां को इंसाफ मिला। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सुनवाई करते हुए बुजुर्ग मां को घर में दाखिल कराने और बेटे को मां का भरण पोषण करने का आदेश दिया। 


कोर्ट के आदेश पर सदर बीडीओ, मजिस्ट्रेट और मालसलामी थाना पुलिस सुमित्रा देवी को घर के भीतर दाखिल कराया और बेटे सूर्य प्रकाश पाठक को मां का भरण पोषण करने का निर्देश दिया। कोर्ट के इस फैसले से बुजुर्ग महिला को न्याय मिला है। पीड़िता सुमित्रा देवी ने बताया कि बेटे ने उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वो एसडीओ साहब से मिलकर अपनी बातें रखी। 


एसडीओ साहब ने कहा कि आपका पुस्तैनी मकान है। जिसमें आप रह सकती हैं कोई आपकों नहीं निकाल सकता। भरण-पोषण अधिकरण सह अनुमंडल दंडाधिकारी पटना के आदेश का अनुपालन किया गया। सुमित्रा देवी ने बताया कि उसका बड़ा लड़का सुरज प्रकाश पाठक ने उसे घर से निकाल दिया था एसडीओ साहब के यहां लिखकर दिये वहां से मजिस्ट्रेट साहब आए और हमें वापस घर में रखवाए। मैं एसडीओ साहब, मजिस्ट्रेट साहब और तमाम मालसलामी थाना पुलिस को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाने का काम किया है। 


रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता