ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

80 लाख रुपये की शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार, चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने मिनी कंटेनर से 5,310 लीटर अवैध शराब बरामद की है। शराब की 592 पेटियों के साथ हरियाणा निवासी चालक को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। तस्कर दूसरे राज्यों से शराब बिहार पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इसी क्रम में कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मिनी कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।



चेकिंग के दौरान टीम ने संदिग्ध मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। कंटेनर के अंदर शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। तलाशी में कुल 592 पेटियों में 5,310 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।



कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के चरखी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार, पिता मनेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब की खेप चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसे बिहार के सुपौल पहुंचाया जाना था।



उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कंटेनर के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा सकती है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने वाहन को रोका और उसकी जांच की। तलाशी के दौरान शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। अब जांच का दायरा गिरफ्तार चालक तक सीमित नहीं है। उत्पाद विभाग और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप बिहार में किस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचाई जानी थी।



चंडीगढ़ से शराब लोड कराने वाले, परिवहन की व्यवस्था करने वाले और सुपौल में खेप प्राप्त करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी के पीछे संगठित नेटवर्क हो सकता है। इसी को देखते हुए गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल फोन, संपर्कों और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



उत्पाद विभाग के अनुसार, बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों, चेकपोस्ट और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। दूसरे राज्यों से बिहार में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी को रोकने के लिए निगरानी और जांच अभियान जारी रहेगा। वहीं, बड़ी खेप की बरामदगी के बाद अब पुलिस और उत्पाद विभाग की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग और नेटवर्क शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता