ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी वाले बिहार में मीट हाउस में शराब पार्टी, मैनेजर समेत 6 लोग जाम छलकाते गिरफ्तार

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के सोनापट्टी स्थित जायसवाल मीट हाउस में शराब परोसे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और शराब बरामद होने की बात सामने आई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी शहर के सोनापट्टी स्थित जायसवाल मीट हाउस में मीट के साथ शराब परोसे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से शराब भी बरामद होने की बात सामने आई है। 



पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जायसवाल मीट हाउस में ग्राहकों को मीट के साथ शराब भी उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। अचानक पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 



छापेमारी के दौरान पुलिस ने जायसवाल मीट हाउस के मैनेजर सहित छह लोगों को हिरासत में लिया, जबकि मौके से शराब बरामद की गई। पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मीट हाउस में शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस तरह ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा था।



पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के सोना पट्टी इलाके में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता