ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

मोबाइल पर बात करने के दौरान छात्रा ने लगायी फांसी, लॉज में रहकर कर रही थी पढ़ाई

BHAGALPUR: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज से एक छात्रा की लाश बरामद किया गया। प्लस टू की छात्रा ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि प्रेम-प्रस

मोबाइल पर बात करने के दौरान छात्रा ने लगायी फांसी, लॉज में रहकर कर रही थी पढ़ाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज से एक छात्रा की लाश बरामद किया गया। प्लस टू की छात्रा ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटकते शव को उतारा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतका की पहचान बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के सेवकागोला के निवासी रामचन्द्र साह के 20 वर्षीय पुत्री ज्योति के रूप में हुई है। मृतका के मामा का कहना है कि मृतका प्लस टू की छात्रा थी। भागलपुर में एक लॉज में रहकर पढ़ाई किया करती थी। 


रक्षा बंधन में वह घर गयी हुई थी जो रविवार को भागलपुर आई थी। सोमवार की शाम को वो मोबाइल पर बात कर रही थी तभी अचानक बात करते हुए उसने गले में फंदा लगा खुदकुशी कर ली। 


घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता