ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

PFI का राज्य सचिव रेयाज मारूफ मोतिहारी से गिरफ्तार, NIA को लगातार दे रहा था चकमा

MOTIHARI: पटना के फुलवारीशरीफ में PFI के टेरर मॉड्यूल मामले में NIA द्वारा चिन्हित अभियुक्त को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोतिहारी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छ

PFI का राज्य सचिव रेयाज मारूफ मोतिहारी से गिरफ्तार, NIA को लगातार दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
4 मिनट

MOTIHARI: पटना के फुलवारीशरीफ में PFI के टेरर मॉड्यूल मामले में NIA द्वारा चिन्हित अभियुक्त को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोतिहारी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर PFI के राज्य सचिव रेयाज मारूफ को चकिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया है। रेयाज को किसी गुप्त जगह पर रखकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। NIA रेयाज को सरगर्मी से तलाश कर रही थी।


दरअसल, पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेरर मॉड्यूल का पिछले साल खुलासा हुआ था। इस मामले को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने 26 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में यह केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों समेत पूरे देश में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े लोगों पर दबिश दी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पीएफआई को पूरे देश में बैन कर दिया था।


NIA को इस बात की जानकारी मिली थी कि PFI को बैन किए जाने के बावजूद उसके कुछ सदस्य चोरी छिपे PFI को एक्टिव करने की तैयारी कर रहे है। जिसके बाद से एनआईए लगातार PFI से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। NIA की टीम बिहार के अलग अलग जिलों में लगातार दबिश दे रही है। पिछले दिनों NIA मोतिहारी और कटिहार से पीएफआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।


एनआईए की टीम ने पिछले दिनों मोतिहारी पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों के पास से उनकी बंदूकें भी एनआईए ने जब्त किया था। इससे पहले पकड़े गए मेहसी निवासी मो. याकूब की निशानदेही पर एनआईए की टीम ने चकिया अफसर कॉलोनी में छापेमारी कर मो. शाहिद और मो. कैश को गिरफ्तार किया था। दोनों कपड़ा और बालू-गिट्टी के कारोबार की आड़ में PFI की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।


इससे पहले पीएफआई मामले में NIA ने मधुबनी में दबिश दी थी। 10 सदस्यों की टीम मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित मकिया गांव पहुंची थी, जहां NIA की टीम ने मकतब विद्यालय के शिक्षक और उसकी दो बेटियों को पकड़ा था और PFI से कनेक्शन सामने आने के बाद शिक्षक और उसकी दो बेटियों से एनआईए की टीम ने बेनीपट्टी थाने में पूछताछ की थी। शिक्षक मो. उज्जैर का बेटा अफगानिस्तान जाने की फिराक में था, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। मो. उज्जैर का बेटा इंटरनेट के माध्यम से परिवार के लोगों से बात कर रहा था।


गिरफ्तार पीएफआई सदस्यों से की गयी पुछताछ के आधार पर जांच एजेंसी सरगर्मी से पीएफआई के राज्य सचिव रेयाज मारूफ की तलाश कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी को लेकर NIA की टीम ने उसके घर छापेमारी भी की थी, लेकिन वह हर बार चकमा दे रहा था। रेयाज चोरी छिपे अक्सर अपने घर आता-जाता रहता था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेयाज मोतिहारी में देखा गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और PFI के राज्य सचिव रेयाज मारूफ को धर दबोचा।