ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

ROHTAS: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप से 15 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की इस

पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप से 15 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ संतोष कुमार राय मौके पर पहुंचे। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी जब पैसा जमा करने बैंक जा रहे थे तभी पहले से बैंक के बाहर घात लगाए बैठे बदमाशों ने रुपये से भरे बैग को छीन लिया और मौके से फरार हो गये। 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करवंदिया पुरानी जीटी रोड की है जहां हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को अपना निशाना बनाया और 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर करबंदिया सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के कर्मचारी उपेंद्र सिंह से पैसे से भरा बैग छीन लिया। बताया जाता है कि दो दिन से बैंक बंद थी जिसके कारण सारा पैसा लेकर जितेंद्र सिंह करबंदिया के पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे थे। 


बैंक के सामने ही बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनका पैसा लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संतोष कुमार राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले साल भी इसी पेट्रोल पंप के इसी कर्मी से इसी स्थान पर 9 लाख की लूट हुई थी।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता