ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

पेट दर्द का बहाना बना थाने से शराब तस्कर फरार, शौचालय के बाहर इंतजार करते रहे पुलिस कर्मी

JAMUI: जमुई में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां उत्पाद थाने की हाज़त से एक क़ैदी फ़रार हो गया है। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद

पेट दर्द का बहाना बना थाने से शराब तस्कर फरार, शौचालय के बाहर इंतजार करते रहे पुलिस कर्मी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां उत्पाद थाने की हाज़त से एक क़ैदी फ़रार हो गया है। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद अब पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमुई उत्पाद एवं मध निषेध थाने से एक शराब कारोबारी पेट दर्द का बहाना बनाकर शौचालय जाने के लिए निकला था और पुलिस को चकमा देकर उत्पाद थाने की बाउंड्री को फांद कर फरार हो गया।


जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के शक्ति घाट इलाके से शक्ति घाट की ओर बाइक से भाग रहे एक शराब कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था। उत्पाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद उसे हाजत में रखा था। फरार शराब कारोबारी की पहचान झाझा थाना क्षेत्र भलगौड़ी निवासी धर्मेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई।


इस मामले में उत्पादन अधीक्षक संजीव ठाकुर ने बताया कि बुधवार को शराब के साथ तस्कर दीपक को पकड़ा गया था। जिसे हाजत में रखा गया था अगले दिन सुबह उसे कोर्ट ले जाना था लेकिन रात में करीब 2 बजे उसने पेट दर्द के बहाना बनाया और शौचालय जाने की बात कही। शौचालय में वह 20 मिनट तक बैठा रहा। दीपक ने शौचालय के नल को खुला छोड़ दिया ताकि पुलिस को लगे की वो अभी शौचालय में ही है। 


जबकि ड्यूटी पर तैनात सिपाही उसका शौचालय के बाहर इंतजार कर रहा था। इसी बीच शराब तस्कर दीपक शौचालय से निकलकर उत्पाद थाने परिसर में लगी बाईक के बीच छिप गया और मौका पाकर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। दीपक के भागने की तस्वीर थाने में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में टाउन थाने में केस दर्ज कराया गया है। फरार शराब तस्कर की बाईक अभी भी पुलिस के कब्जे में है। जिससे उसकी पहचान की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता