ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

रामकुमार सिंह हत्याकांड के 3 आरोपितों का पैदल मार्च, 40-50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे

Ramkumar Singh Murder Case: बिहार के आरा में सेवानिवृत्त अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के तीन आरोपितों को पुलिस नवादा थाना से सिविल कोर्ट तक करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल लेकर पहुंची। इस दौरान 40 से 50 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।

Ramkumar Singh Murder Case
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ramkumar Singh Murder Case: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में सेवानिवृत्त अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के तीन आरोपितों को गुरुवार को पुलिस नवादा थाना से आरा सिविल कोर्ट तक पैदल लेकर पहुंची। करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक तीनों आरोपितों को बिना नकाब पहनाए ले जाया गया।




इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 से 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। आरोपितों को पैदल ले जाते देख सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई। भोजपुर पुलिस के इतिहास में किसी हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपितों को इस तरह थाने से सिविल कोर्ट तक पैदल ले जाकर पेश करने की कार्रवाई को पहली बार बताया जा रहा है।




रामकुमार सिंह की हत्या 15 अक्टूबर की सुबह आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित कनकपुरी मोहल्ले में कर दी गई थी। अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी चंदन सिंह, नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी टीपू कुमार और टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।





पुलिस की जांच में सुपारी देकर हत्या कराने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, रामकुमार सिंह की हत्या के लिए दो लाख रुपये अग्रिम राशि के तौर पर दिए गए थे। जांच एजेंसियां सुपारी की रकम, शूटरों की संलिप्तता और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।




पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्याकांड की साजिश में और कौन-कौन शामिल था और वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की क्या भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता