ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में दुर्गापूजा के बाद पार्टी में बुलाए गए 21 वर्षीय बीबीए छात्र को सिर में गोली मारने का मामला सामने आया है। पटना में पढ़ाई करने वाला छात्र छुट्टी में गांव आया था। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर रेफर किया गया...

दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा के बाद आयोजित पार्टी में बुलाए गए 21 वर्षीय बीबीए छात्र को सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद सारण और सीवान जिले की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


घायल युवक की पहचान ब्राहिमपुर गोपी महुआरी टोला गांव निवासी संजीव कुमार सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ सिंटू के रूप में हुई है. प्रियांशु पटना में रहकर बीबीए की पढ़ाई करता है और दुर्गापूजा की छुट्टी में अपने गांव आया हुआ था.


परिजनों के अनुसार, दुर्गापूजा समाप्त होने के बाद गांव के कुछ लड़कों ने प्रियांशु को पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था. इसके बाद देर रात उसके सिर में गोली लगने की सूचना परिवार को मिली. रात करीब एक बजे कुछ लड़के प्रियांशु के घर पहुंचे और परिजनों को बताया कि उसे गोली लगी है और इलाज के लिए सीवान ले जाया गया है.


गोली लगने की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरातफरी मच गई. परिजन तुरंत सीवान सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्रियांशु का प्राथमिक उपचार किया गया. सिर में गोली लगने और हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. फिलहाल गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.


घायल ने विकू का नाम बताया

परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान प्रियांशु ने गोली मारने वाले युवक के रूप में विकू का नाम बताया है. परिजनों ने इस दौरान उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है. हालांकि, गोलीबारी की वजह क्या थी और विकू की घटना में क्या भूमिका है, इसकी पुलिस जांच कर रही है.


घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी ली है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रियांशु को पार्टी में कौन-कौन लोग लेकर गए थे और गोली चलने की घटना आखिर किस जगह हुई.


घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण संजय कुमार और डीएसपी संजय कुमार सुधांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि गोली चलने की घटना का सटीक स्थल अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.


मामला सारण और सीवान जिले के सीमावर्ती इलाके से जुड़ा होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


फिलहाल घायल छात्र का गोरखपुर में इलाज चल रहा है. पुलिस घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने में लगी हुई है.