ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान, कई संगीन मामलों का था आरोपी

JHARKHAND: पटना के बेउर जेल से पेशी के लिए देवघर सिविल कोर्ट पहुंचे कुख्यात अमित कुमार सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। कुख्यात अमित सिंह का पुराना आपराधिक इतिह

पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान, कई संगीन मामलों का था आरोपी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JHARKHAND: पटना के बेउर जेल से पेशी के लिए देवघर सिविल कोर्ट पहुंचे कुख्यात अमित कुमार सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। कुख्यात अमित सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। पिछले दिनों पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था। फिलहाल वह एक सिनेमा हॉल मालिक की हत्या के मामले में बेउर जेल में बंद था।


साल 2012 में देवघर के एक कबड़ी व्यवसायी के अपहरण के मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह आरोपी था। इसी मामले में शनिवार को देवघर के कोट में उसकी पेशी होनी थी। पुलिस टीम बेउर जेल से उसे लेकर देवघर सिविल कोर्ट पहुंची थी। पेशी के बाद कुख्यात अमित सिंह अपने वकील राजीव कुमार देव के केबिन में बैठा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से कुख्यात अमित कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुख्यात के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। कोर्ट में मौजूद लोगों की मानें तो दो की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। भागने के दौरान एक अपराधी का पिस्टल घटनास्थल पर गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पूरे मामले पर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।


बता दें कि साल 2017 में पटना के बिहटा में सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उसके सीने में पांच गोलिया दागी थी। इस मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में वह बेउर जेल में बंद था। वहीं पिछले दिनों पटना के दानापुर में पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था।