ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का रोसड़ा पुलिस ने किया खुलासा, ऑनलाइन ट्रांसफर से खुला हत्यारे का राज

SAMASTIPUR : समस्तीपुर चकताथ पूरब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय महतो हत्याकांड में रोसरा पुलिस ने एक महीने के अंदर एक अपराधी को गिरफ्तारी कर हत्या कांड का खुलासा किया है। रोसड़ा

पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का रोसड़ा पुलिस ने किया खुलासा, ऑनलाइन ट्रांसफर से खुला हत्यारे का राज
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर चकताथ पूरब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय महतो हत्याकांड में रोसरा पुलिस ने एक महीने के अंदर एक अपराधी को गिरफ्तारी कर हत्या कांड का खुलासा किया है। रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 15 दिसंबर को खैरा गांव में पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की गला रेतकर निर्मम हत्या हुई थी। घटना के बाद परिवार के लोगों के द्वारा उक्त घटना को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। 


पुलिस ने टीम गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान में हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही हत्या में उपयोग किए गए चाकू और मृतक के मोबाइल को भी बरामद किया है। डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारा तौकीर अहमद बकाया पैसे के कारण मृतक बिजय महतों विजय महतो के आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर चाकू से गला रेत कर हत्या किया था। जिसके बाद वह भागकर लुधियाना चला गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में मृतक से लूटे गए। मोबाइल के फोन पे यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए गए फोन पर के खाताधारक के माध्यम से अपराधी का आधार कार्ड बरामद किया गया। उसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधी तौकीर अहमद को लुधियाना से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अपराधी ने पुलिस को सभी बातों को बतलाते हुए अपना दोष स्वीकार कर लिया। और मृतक का लूटा गया मोबाइल गांव के आमारी गांव के एक पोखर के गहरे पानी में फेंक दिया था।


अपराधी के बताए गए निशानदेही पर गोताखोर के द्वारा काफी मशक्कत कर पोखर से लूट की गई मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी उसके घर से बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि हत्यारा अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या का कारण उधार का पैसा वापस नहीं करने तथा अन्य रूपया के लोगों में इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया था। 


अपराधि ने बताया कि घटना से पूर्व गांव से ही चाकू रस्सी और मिर्च का पाउडर खरीद कर हाथों में दस्ताना पहनकर मृतक पैक्स अध्यक्ष विजय महतो के सीएसपी केंद्र पर पंहुचा था। दोनों के बीच एक से डेढ़ घण्टे तक बातचीत भी हुआ था। रात्रि के साढ़े नौ बजे के आस पास के चापाकल पर जाकर हाथ मे मिर्च का पाउडर रख लिया। उसी दौरान मृतक पैक्स अध्यक्ष विजय महतो यूट्यूब पर वीडियो देखने में व्यस्त था। जिसका फायदा उठाकर अपराधी ने आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया और जमीन पर गिरते ही झटपटाने लगा। इसी बीच अपराधी गले में रस्सी डालकर बेहोशी की हालत में रस्सी को जोर से दबाकर हत्या कर दिया और लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पांच के गोदाम के पूरब तरफ गली में पैक्स अध्यक्ष को घसीट कर ले गया और पास में रखे चाकू से गर्दन रेतकर निर्मम रूप से हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद शातिर अपराधी मृतक पैक्स अध्यक्ष विजय महतो का मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता