ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या, तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

UTTAR PRADESH : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक निजी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बलिया के फेफना थाना से करीब 500 मीटर दूर पर कुछ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. रतन स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

UTTAR PRADESH : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक निजी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बलिया के फेफना थाना से करीब 500 मीटर दूर पर कुछ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. रतन सिंह ने हमलावरों से बचने के लिए भागने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने रतन को दौड़ाकर गोली मार दी और भाग निकले. सूचना पाकर मौके पर तुरंत एसपी देवेन्द्र नाथ, एएसपी संजय कुमार, सीओ आदि के साथ भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था.


इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि कई अन्य की तालाश की जा रही है. आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि मौके से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की तालाश चल रही है. उन्होंने बताया कि मृतक एक पत्रकार था लेकिन इस घटना में पत्रकारिता से संबंधित कोई भी बात शामिल नहीं है. यह पूरी तरह से दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के बारे में है.


बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले रतन का उनके पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. तब उन्होंने जान से मार देने की धमकी भी दी थी. हालांकि परिवार वालों की ओर से अबतक कोई बयान नहीं दिया गया. इस वारदात के बाद लोगों ने फेफना-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और एसओ फेफना शशिमौली पांडेय को बर्खास्त करने की मांग करने लगे. परिजनों ने फेफना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. मौके पर पहुंचे एसपी ने एसओ फेफना शशिमौली पांडेय को सस्पेंड करने और जांच के बाद अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म करावाया.