ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पत्नी से विवाद होने के बाद बर्थडे के दिन पति ने कर लिया सुसाइड

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अहले सुबह 31 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही गले में फांसी का फंदा डालकर सुसाइड कर ली. वहीं युवक के भाइयों का कहना है

बिहार : पत्नी से विवाद होने के बाद बर्थडे के दिन पति ने कर लिया सुसाइड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अहले सुबह  31 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही गले में फांसी का फंदा डालकर सुसाइड कर ली. वहीं युवक के भाइयों का कहना है की ये आत्महत्या नहीं हत्या है. इस घटना की सुचना मिलते है पुलिस जाँच में जुट गई है. छानबीन में ही पता चल सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या.


मामला भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के सुड़ी टोला लेन की है जहां मृतक युवक की पहचान मुनीलाल रजक के छोटे पुत्र शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी नेहा निगम ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में बताया है कि देर रात उसका पति शैलेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ जन्मदिन का पार्टी मना कर वापस लौटा. जब उसने अपने पति से भोजन करने की बात कही तो बाहर भोजन करने की बात कही. जिसके बाद उन दोनों के बीच थोड़ी अनबन हो गई. जिसके बाद शैलू अपने रूम में जाकर सो गया. और वह अपने दोनों बेटियों के साथ डायनिंग हॉल में सो गयी.


सुबह-सुबह जब नेहा को ठंड लगने लगा और रूम में जाकर देखा तो पाया कि उसका पति गले में फांसी का फंदा डालकर लटका हुआ है. आनन-फानन में उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी और फंदे से झूल रहे पति को उतार कर परिजनों के सहयोग से मायागंज अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मायागंज अस्पताल पहुंचे.


मृतक के बड़े भाइयों ने अपने छोटे भाई की पत्नी और उसके परिजनों और सहयोगियों पर भाई की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाया है. मृतक के बड़े भाई विजय विजय रजक ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी नेहा निगम का पड़ोस के मोहल्ले के लड़के वतन के साथ अवैध संबंध था. अवैध संबंध और प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसके छोटे भाई की हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया गया है. वहीँ लड़की के पिता राजू रजक ने भी अपनी बेटी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए कहा कि मेरे बेटी का दूसरे लड़के के साथ चक्कर था लेकिन उनके दामाद ने शराब के नशे में आत्महत्या किया है. अब पुलिसिया छानबीन में ही पता चल सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता