ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शराब के नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, पत्नी से झगड़े के बाद खुद को मारी ताबड़तोड़ 6 गोलियां

DESK : रिटायर्ड फौजी द्वारा अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिस समय फौजी ने खुद को गोली मारी वह उस वक़्त नशे

शराब के नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, पत्नी से झगड़े के बाद खुद को मारी ताबड़तोड़ 6 गोलियां
First Bihar
2 मिनट

DESK : रिटायर्ड फौजी द्वारा अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिस समय फौजी ने खुद को गोली मारी वह उस वक़्त नशे में धुत थे. उनका पत्नी से थोड़ी देर पहले विवाद हुआ था जिसके बाद गुस्से में उन्होंने अपने ही ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर ली. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. 


घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है. मिली जानकारी के अनुसार, चिनहट के यमुना विहार कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र सिंह 1 साल पहले हवलदार के पद से रिटायर हुए थे. घटना के दिन वे अपनी पत्नी पूनम और बेटे शिवम के साथ गांव जाने की बात कर रहे थे, इसी बीच पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वेअपने कमरे में जाकर शराब पीने लगे. नशे में धुत होने के बाद जितेंद्र ने पिस्टल के जरिएअपने ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. कुल 6 राउंड फायरिंग हुई लेकिन जितेंद्र को एक गोली लगी. 


गोलियों की आवज सुनकर जब पत्नी और पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो जितेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस मामले में DCP पूर्वी जोन संजीव सुमन के मुताबिक जितेंद्र ने अपने ऊपर हमला लाइसेंसी रिवाल्वर से किया था. उस दौरान पांच गोलियां तो दीवार में जा लगीं और एक गोली सीधे जितेंद्र को लगी जिस वजह से वे बुरी तरह घायल हो गए और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

टैग्स