ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

5 शादी करना पति को पड़ा महंगा, पहली पत्नी ने बेरहमी से कराया कत्ल

DESK : एक शख्स को पांच शादी करना महंगा पड़ गया. पहली पत्नी ने उसकी मर्डर की प्लानिंग की और बेरहमी से उसका कत्ल करा दिया. मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बड़ौली गांव &nbsp

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक शख्स को पांच शादी करना महंगा पड़ गया. पहली पत्नी ने उसकी मर्डर की प्लानिंग की और बेरहमी से उसका कत्ल करा दिया. मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बड़ौली गांव  है. जहां पुलिस ने एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

बताया जा रहा है कि बड़ौली गांव के रहने वाले नीटू की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया था. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी. जांच के दौरान पता चला कि नीटू ने पांच शादी की थी. उसकी पहली पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था. जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहली पत्नी रजनी से पूछताछ की तो हत्या की वारदात से पर्दा उठ गया. 

उसकी पत्नी ने ही सुपारी देकर पति की हत्या कराई थी.उसे शक था कि उसका पति उसकी सौतन के नाम अपनी सारी संपत्ति कर देगा. नीटू ने दो अन्य महिलाओं से भी शादी की थी. रजनी को शक था क‍ि नीटू अपनी संपत्ति अपनी दूसरी पत्नी के नाम करने वाला है, जिसके चलते उसने दिल्ली में नीटू के दोस्त रोहित के साथ मिलकर योजना बनाई. वहीं पुलिस के अनुसार नीटू उर्फ विकास ने पांच लव मैरिज कर रखी थी. मृतक अपनी पहली पत्नी को दूसरी पत्नियों के सामने नौकर बनाकर रखता था. इसी बात से तंग आकर मृतक की पहली पत्नी ने हत्या की साजिश रची थी. उसने इसके लिए शूटर को 6 लाख की सुपारी दी थी.