ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना SSP का बड़ा एक्शन, अपराधी के घर छापेमारी से पहले तलाशी देने वाले दो थानेदार सस्पेंड

पटना SSP ने अपराधी के घर छापेमारी के दौरान अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने के आरोप में पंचमहला और हाथीदह थाना अध्यक्षों को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी खुद की तलाशी देते नजर आए थे।

बिहार न्यूज
पटना एसएसपी ने की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। कर्तव्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने पंचमहला और हाथीदह थाना अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि अपराधी के घर छापेमारी के दौरान उनका रवैया पुलिस की गरिमा के विपरीत था, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई।


पचमहला और हाथीदह थानाध्यक्ष को पटना एसएसपी ने सस्पेंड किया है। सोनू मोनू गोलीकांड और छापेमारी मामले में थानेदार कुंदन कुमार और रंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मामला बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र स्थित नौरंगा जलालपुर गांव का है। दरअसल मामला 23 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रुप से ले लिया। इस दौरान गोलीबारी हुई, जिसके बाद पंचमहला थानाे में केस दर्ज कराया गया। इस मामले में कांड संख्या-46/2026 दर्ज किया गया।


घटना में शामिल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जब पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची, तब दोनों नामजद आरोपी फरार मिले। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया, जो अगले दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला आरोपी सोनू कुमार के भाई और कुख्यात अपराधी मोनू कुमार से पंचमहला थानाध्यक्ष की फोन पर बात करा रही थी। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी वहां मौजूद लोगों के सामने कतार में खड़े होकर अपनी तलाशी देते नजर आए, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। मामला सामने आने के बाद पटना SSP ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी वांछित अपराधी के घर छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा खुद की तलाशी देना और अपराधी पक्ष से फोन पर बातचीत करना बेहद आपत्तिजनक है। इससे आम लोगों के बीच पुलिस की छवि खराब हुई है।


एसएसपी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जिससे अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास पैदा हो, लेकिन इस मामले में अधिकारियों की कार्यशैली में कर्तव्य के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता स्पष्ट दिखाई दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 की रिपोर्ट के आधार पर पटना SSP ने पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों पदाधिकारियों का मुख्यालय नवीन पुलिस केंद्र, पटना निर्धारित किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पटना एसएसपी ने जिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की वो फुटेज देखिये....