ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

पटना में सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को और किया जाएगा मजबूत, 3357 CCTV के बाद अब फिर लगेंगे 650 कैमरा

पटना में सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए 197 लोकेशन पर 650 नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। जेपी गंगा पथ से दीदारगंज तक और अशोक राजपथ के डबल-डेकर पुल पर भी इंस्टॉलेशन होगा। इससे अपराध नियंत्रण और ऑटोमैटिक चालान प्रणाली और प्रभावी बनेगा।

बिहार
CCTV से लैस होगा पटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को बढ़ाने के मकसद से कई जगहों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहर के 197 स्थानों पर अतिरिक्त 650 कैमरे लगाएगी, जिसमें जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव, अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर ब्रिज सहित कई मुख्य स्थान शामिल हैं। जहां सीसीटीवी लगाये जाएंगे। 


पटना में सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए शहर में 650 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसके लिए 197 लोकेशन चिन्हित कर ली हैं। ये कैमरे वहां लगाए जाएंगे, जहाँ अभी तक कोई सीसीटीवी इंस्टॉल नहीं है। नई योजना के तहत जेपी गंगा पथ पर सभ्यता द्वार से लेकर दीदारगंज तक, अशोक राजपथ के नवनिर्मित डबल-डेकर पुल सहित कई प्रमुख स्थानों पर कैमरा इंस्टॉलेशन होगा। 


इसके अलावे शहर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर भी सीसीटीवी से निगरानी की तैयारी है। इसका प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया गया है और अब सिर्फ वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद 650 नये सीसीटीवी कैमरे को इंस्ट्राल किया जाएगा। इन कैमरों से अपराध नियंत्रण और शहर की विधि-व्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी निगरानी की जा रही है। ऑटोमैटिक चालान काटे जा रहे हैं। सर्विलांस कैमरों से मिली तस्वीरों के आधार पर चालान सीधे वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है। वर्तमान में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करीब 415 लोकेशनों पर कुल 3357 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। 


इनमें 2602 सर्विलांस कैमरे, 473 रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (RLVD) कैमरे, 150 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे, 12 स्पीड वायलेशन डिटेक्शन (SVD) कैमरे और 120 व्हीकल डिटेक्शन एंड क्लासिफिकेशन (VDC) कैमरे पटना में लगाये गये हैं। अब 650 नये कैमरे लगाने जाने हैं, इसकी स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। पटना स्मार्ट सिटी के तहत राजधानी के तमाम इलाकों में तीसरी आंख से निगरानी की जाएगी। किसी भी आपराधिक वारदातों के बात अपराधियों की तुरंत पहचान कर गिरफ्तारी संभव हो पाएगी। इसी को लेकर सीसीटीवी लगाने का काम जारी है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ये 650 कैमरे वहां लग जाएगी जहां कभी कैमरा लगा नहीं था।