ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पटना से हजारीबाग शादी समारोह में शामिल होने आई महिला को घर में घुसकर मारी गोली, रांची में चल रहा है इलाज

HAJARIBAGH : सदर थानाक्षेत्र के बंगाली दुर्गा मंडप मोहल्ले में पटना से हजारीबाग अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आई महिला पर अपराधियों ने घर में घुसकर गोली चलाई। इस घटना

पटना से हजारीबाग शादी समारोह में शामिल होने आई महिला को घर में घुसकर मारी गोली, रांची में चल रहा है इलाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJARIBAGH : सदर थानाक्षेत्र के बंगाली दुर्गा मंडप मोहल्ले में पटना से हजारीबाग अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आई महिला पर अपराधियों ने घर में घुसकर गोली चलाई। इस घटना में महिला को दो गोली लगी है, एक गोली महिला के कंधे में लगी है और दूसरी गोली जबड़े में लगी है।


इस घटना में घायल महिला प्राची प्रकाश पटना से अपने मामा संजय कुमार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी, उनके पति का नाम वेद प्रकाश है जो पटना के रहने वाले है। घायल प्राची को पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया बाद में उसे एंबुलेंस से रांची ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 


पूरी घटना रात करीब 8 बजे की है जब अपराधियों ने प्राची को गोली मारी। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत प्राची के कमरे में पहुंचे जहां प्राची खून से लथपथ थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है लेकिन आशंका ये जाहिर की जा रही है कि प्राची को गोली मारने वाले कोई परिचित था जिसे घर के अंदर आने और बाहर जाने की पूरी जानकारी थी। कुछ प्रत्यथदर्शियों के अनुसार गोली मारने वाले ने अपना चेहरा ढका हुआ था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।