ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पटना समेत देशभर के 30 ठिकानों पर CBI की रेड : बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मामले में छापेमारी

PATNA : बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़ा मामले में सीबीआई ने देश के दस राज्यों के 30 ठिकानो पर छापेमारी की है। बिहार में राजधानी पटना समेत एक अन्य

पटना समेत देशभर के 30 ठिकानों पर CBI की रेड : बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मामले में छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़ा मामले में सीबीआई ने देश के दस राज्यों के 30 ठिकानो पर छापेमारी की है। बिहार में राजधानी पटना समेत एक अन्य जगह पर सीबीआई की रेड चल रही है। फ्रॉड गिरोह ने लोगों से एक ऐप के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। एचपीजेड टोकन ऐप से जुड़ी एक फर्जी निवेश योजना को लेकर केस दर्ज करने के बाद सीबीआई ने यह एक्शन लिया है।


सीबीआई का आरोप है कि इस योजना के जरिए जनता को निवेश करने के नाम पर गुमराह किया गया है। जिसको लेकर केस दर्ज करने के बाद सीबीआई बिहार के अलावा दिल्ली, बैंगलोर, जोधपुर और मुंबई के समेत अन्य कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान डेढ़ सौ बैंक खातों की जानकारी मिली है। सीबीआई इन खातों के जरिए किए गए लेनदेन की जांच कर रही है।


छापेमारी के दौरान सीबीआई ने लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में ई-मेल खातों का पता चला है। जिन्हें जांच एजेंसी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि इस योजना में गैर-मौजूद क्रिप्टो-मुद्रा खनन मशीन किराये पर निवेश करने के लिए जनता को झांसा दिया गया है। कुल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 30 ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है।