ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजना

पटना: रेनबो हॉस्पिटल का निदेशक गिरफ्तार, रेमडेसिविर की कर रहे थे कालाबाजारी, ईओयू ने की कार्रवाई

PATNA: कोरोना मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ते ही कालाबाजारी भी शुरू हो गयी है। ईओयू और गांधी मैदान थाने की पुलिस ने धंधेबाज को दबोचा। इस दौरान धंधेबाज डॉ. अशफा

पटना: रेनबो हॉस्पिटल का निदेशक गिरफ्तार, रेमडेसिविर की कर रहे थे कालाबाजारी, ईओयू ने की कार्रवाई
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: कोरोना मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ते ही कालाबाजारी भी शुरू हो गयी है। ईओयू और गांधी मैदान थाने की पुलिस ने धंधेबाज को दबोचा। इस दौरान धंधेबाज डॉ. अशफाक अहमद और उसके साले मो. अल्ताफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों जुबीआर इंजेक्शन को 50 हजार रुपये में बेच रहे थे। ईओयू की टीम ने एसपी वर्मा रोड स्थित अशफाक के रेनबो अस्पताल से दो वायल जुबीआर इंजेक्शन बरामद किया है। 





इंजेक्शन का एमआरपी 3400 रुपये है जबकि इसे पचास हजार रुपये में बेचा जा रहा था। ड्रग विभाग के अधिकारी के बयान पर दोनों पर गांधी मैदान थाना में केस दर्ज किया गया है। डॉ. अशफाक रेनबो अस्पताल के निदेशक भी हैं। ईओयू के डीएसपी भास्कर रंजन को कालाबाजी की सूचना मिली थी जिसके उन्होंने ग्राहक बनकर जाल बिछाया जिसमें दोनों फंस गये। ईओयू की इस कार्रवाई से लोग भी खुश है। क्यों कि इन कालाबाजारियों के कारण ही उन्हें महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा था।