ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

PATNA NEWS: टेम्पू चालक ने महिला सिपाही को मारा थप्पड़, ज्यादा किराया मांगने को लेकर हुआ था विवाद

अपनी सहेली को डॉक्टर से दिखाने जा रही महिला सिपाही को टेम्पू चालक ने थप्पड़ जड़ दिया। सगुना मोड़ की जगह दानापुर ऑटो स्टैंड दोनों को पहुंचा दिया जब पूछा कि दानापुर टेम्पू स्टैंड क्यों लेकर आ गये? तब ज्यादा किराया मांगने लगा जिसे लेकर विवाद हो गया।

BIHAR POLICE
महिला सिपाही की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में ऑटो चालक ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया है। ज्यादा किराया मांगने पर जब महिला सिपाही ने विरोध किया तब टेम्पू चालक ने यह कदम उठा लिया। महिला सिपाही की पिटाई करते लोगों ने देख लिया और तुरंत उसे धड़ दबोचा। 


लेकिन अन्य ऑटो चालक उसके समर्थन में उतर गये और वहां से उसे भगा दिया। आरोपी ऑटो चालक फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी की मांग पीड़िता ने की है। घटना पटना से सटे दानापुर इलाके का है जहां 2 मार्च दिन रविवार को गर्दनीबाग फिजिकल ट्रेनिंग में तैनात महिला सिपाही निशु अपनी एक सहेली के साथ दानापुर स्टेशन से सगुना मोड़ जा रही थी। 


अपनी सहेली को वह डॉक्टर से दिखाने जा रही थी। लेकिन टेम्पू वाले ने उसे दानापुर ऑटो स्टैंड पहुंचा दिया। जबकि उसे सगुना मोड़ उतरना था। दानापुर टेम्पू स्टैंड सगुना मोड़ के आगे हैं अब महिला सिपाही को वापस दूसरी टेम्पू से सगुना मोड़ आना पड़ता। उसने कहा कि मुझे सगुना मोड़ उतरना था दानापुर टेम्पू स्टैंड क्यों लेकर आ गये? 


महिला पुलिस से वो ज्यादा पैसा मांगने लगा। जिस पर उसने आपत्ति जताई तो ड्राइवर ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। यह सब देख वहां मौजूद लोगों ने आरोपी टेम्पू चालक को पकड़ लिया और थाने ले जाने लगे। लेकिन वहां मौजूद अन्य ऑटो चालक ने आरोपी को भीड़ से छुड़ा लिया और उसे वहां से भगा दिया। 


जिसके बाद पीड़िता थाने पर पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस कर्मियों को बतायी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी टेम्प चालक की पहचान कर ली गयी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना की चर्चा दानापुर टेम्पू स्टैंड में आज दिनभर होती रही।