ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

पटना में चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में हुए एसी चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल वाहन के साथ कई एसी यूनिट भी बरामद किए हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना पुलिस को एसी चोरी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। नौबतपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित एसी चोरी कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, 19 मई को चिरौरा स्थित एक गोदाम में हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर करीब 50 एसी और अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन संख्या BR01GL5377 को ट्रेस किया। इसके बाद वाहन चालक विकास कुमार को खुशरूपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पटना और वैशाली जिले में लगातार छापेमारी की गई, जहां से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी किए गए 6 एसी आउटडोर यूनिट, 3 इंडोर यूनिट और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है।


पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नौबतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता