ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Patna News: VIP एंट्री नहीं मिलने पर शीतला मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट, कुछ देर के लिए मंदिर के पट को किया गया बंद, CCTV फुटेज आया सामने

PATNA: पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में सप्तमी के दिन उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब माता रानी के दर्शन को लेकर एक श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया। श्र

Patna News: VIP एंट्री नहीं मिलने पर शीतला मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट, कुछ देर के लिए मंदिर के पट को किया गया बंद, CCTV फुटेज आया सामने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में सप्तमी के दिन उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब माता रानी के दर्शन को लेकर एक श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया। श्रद्धालु वीआईपी एंट्री की मांग कर रहा था। वह माता का दर्शन करने की जिद्द कर रहा था। तब पुजारी जय प्रकाश ने उससे कहा कि अभी मंदिर में सफाई हो रही है वही माता के कपड़े भी बदले जा रहे हैं। अभी माता का दर्शन नहीं हो सकता है। 


इस बात को सुनते ही मंदिर में आया शख्स गुस्से से आगबबूला हो गया। कुछ देर बाद वह अपने दोस्तों के साथ शीतला मंदिर पहुंचा जहां साथियों के साथ मिलकर मंदिर के पुजारी जयप्रकाश के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट का वीडियो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।


 इस घटना की सूचना पुजारी ने अगमकुआं थाने को दी। तब तक नाराज पुजारी ने मंदिर के पट को बंद कर दिया। जिसके कारण लोग मंदिर परिसर में कतार में लगे रहे और पट के खुलने का इंतजार करते रहे। वही पुजारी के साथ मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग शीतला माता मंदिर के पुजारियों ने की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। 

Patna News: VIP एंट्री नहीं मिलने पर शीतला मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट, कुछ देर के लिए मंदिर के पट को किया गया बंद, CCTV फुटेज आया सामने

टैग्स