ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News: गुर्गे के साथ बिहार STF के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी लालबाबू मियां, Top10 बदमाशों में है शुमार

PATNA: बिहार एसटीएफ (Bihar STF) की टीम ने नवादा पुलिस(nawada police) के सहयोग से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर छपरा से शातिर बदमाश लालबाबू मियां उर्फ आफताब आलम को उसके सहयोगी राकेश रा

Bihar News: गुर्गे के साथ बिहार STF के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी लालबाबू मियां, Top10 बदमाशों में है शुमार
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA: बिहार एसटीएफ (Bihar STF) की टीम ने नवादा पुलिस(nawada police) के सहयोग से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर छपरा से शातिर बदमाश लालबाबू मियां उर्फ आफताब आलम को उसके सहयोगी राकेश राय के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया लालबाबू मियां सारण जिला के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है।


बिहार एसटीएफ की गिरफ्त में आया अपराधी लालबाबू मियां उर्फ आफताब आलम छपरा के हरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसका सहयोगी राकेश भी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों को एसटीएफ ने नवादा के रजौली थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार अपराधी लालबाबू मियां ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साल 2018 को परसा थाना के चौकीदार बच्चा राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त अपराधी के विरूद्ध सारण के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित 14 कांड दर्ज हैं।