ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

गोरी लड़की को दिखाकर सांवली लड़की से करा दी गयी शादी, थाने में शिकायत लेकर पहुंचा पति

PATNA: अजब गजब मामले को लेकर महिला थाना आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस बार ऐसा मामला आया कि आप भी हैरान रह जाएंगे। इस मामले को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये। दरअसल मा

गोरी लड़की को दिखाकर सांवली लड़की से करा दी गयी शादी, थाने में शिकायत लेकर पहुंचा पति
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अजब गजब मामले को लेकर महिला थाना आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस बार ऐसा मामला आया कि आप भी हैरान रह जाएंगे। इस मामले को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये। दरअसल मामला दुल्हन के मेकअप से जुड़ा हुआ है। शादी के वक्त की तस्वीर और शादी के बाद की तस्वीर को लेकर यह पूरा विवाद है।


लड़की वालों पर वर पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनेक साथ धोखा हुआ है। सांवली लड़की को मेकअप कर रंग छिपाया गया। शादी के दौरान ऐसा मेकअप किया गया था कि लड़की देखने में गोरी लग रही थी। लेकिन जब शादी के बाद लड़की ने मेकअप उतारा तो उसका सांवला रंग निकलकर सामने आ गया। शिकायत करने वाले शख्स का कहना है कि उसके साथ भारी धोखा हुआ है। 


गोरी लड़की को दिखाकर सांवली लड़की से उसकी शादी करा दी गयी है। शादी के अगले दिन जब लड़की ने अपना मेकअप हटाया तब उसे देखकर लड़का और उसके परिवारवाले सब हैरान रह गये। उन्हें यह समझ में आ गया था कि उनके साथ धोखा हुआ है। लड़के वालों को जब धोखे का एहसास हुआ तो उन्होंने शादी तोड़ने की कोशिश की लेकिन समाज के सामने उनकी एक ना चली। 


जिसके बाद लड़का और उसके परिवार महिला थाना पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। इस संबंध में थाने में मौजूद लड़की ने कहा कि शादी के दो दिन बाद ही उसे मायके भेज दिया गया था। मायके वालों ने कई बार कोशिश किया कि बेटी का घर बसे। बेटी को ससुरालवाले स्वीकार कर ले लेकिन कई प्रयासों के बावजूद ससुरालवालों ने उसे घर घुसने तक नहीं दिया। आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों की बातें भी सुनी गयी लेकिन बात ऐसी बढ़ी कि कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसके बाद काफी समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया।  


टैग्स