ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

टीचर शाइका परवीन मर्डर केस, पटना पुलिस ने हत्यारे को किया अरेस्ट

PATNA : 29 नवंबर की रात राजधानी पटना में जिस टीचर शाइका परवीन की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. उस मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को पकड़ने का दावा किया है. पटना प

टीचर शाइका परवीन मर्डर केस, पटना पुलिस ने हत्यारे को किया अरेस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 29 नवंबर की रात राजधानी पटना में जिस टीचर शाइका परवीन की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. उस मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को पकड़ने का दावा किया है. पटना पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है.


शनिवार की रात महिला टीचर की उस वक्त अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जब वह अपने पति के साथ ऑटो से जा रही थी. चिरैयाटांड़ पुल पर हुई इस वारदात के बाद पहले तो पटना के चार थानों की पुलिस से अपने क्षेत्र विवाद को लेकर उल्टी रही लेकिन बाद में वरीय पुलिस अधिकारियों की तत्परता के कारण दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.


पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें पहला अवधेश कुमार उर्फ जीतू जो बाईपास थाना इलाके के रहने वाला है जबकि दूसरा गौरव कुमार कंकड़बाग थाना इलाके के चांदमारी रोड का रहने वाला है.


पुलिस ने जब इन अपराधियों को दबोचा तो इनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए. सख्ती से की गई पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया है कि इन्हीं के गिरोह ने महिला टीचर और उसके परिवार को निशाना बनाया. मुख्य आरोपी ने बताया है कि पटना रेलवे स्टेशन पर ही गौरव और अन्य दो साथियों के साथ इस पूरी वारदात की प्लानिंग की गई थी. यह शिकार की तलाश में थे और अगमकुआं की तरफ से आए दंपत्ति को टैंपू में बिठा कर एक सुनसान जगह पर ले जाने के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया. 

टैग्स