ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

टाल का आतंक लंका यादव अरेस्ट, 20 सालों से थी पुलिस को तलाश

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टाल इलाके में 20 साल से आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश लंका यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लंका यादव को सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टाल इलाके में 20 साल से आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश लंका यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लंका यादव को सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर शागिर्द के साथ गिरफ्तार किया गया. 

थाना इलाके के मिसी निवासी लंका यादव अपनी पत्नी की हत्या समेत गोलीबारी के दर्जनों मामले में अबतक फरार चल रहा था. हाल ही में उसने मामूली सी बात को लेकर गांव के ही दो लोगों को गोली मारकर दहशत फैला दिया था. लंका यादव का अपने गांव और इलाके में तूती बोलता था. लोग उसके नाम सुनते ही दहशत में आ जाते थे. उसकी गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए एक चैलेंज था. 

हाल ही में दो लोगों को गोली मारने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. एएसपी ने सभी थाने की पुलिस को लंका यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश देते हुए खुद अभियान में लग गए थे. इसी बीच सोमवार की रात गुप्त सूचना मिली की लंका यादव अपने शागिर्द के साथ एक गांव में है. इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंका यादव को शागिर्द के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस हथियार भी मिला है.