ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सोने की चेन पहनकर पटना में मॉर्निंग वॉक मत करिए, थाने के सामने लूट लेंगे अपराधी

PATNA : पटना में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर आपने मॉर्निंग वॉक शुरू कर दिया है तो सावधान हो जाइए। अगर आप सोने की चेन पहन कर मॉर्निंग वॉक करने निकलते हैं तो गलती से भी ऐसा मत

सोने की चेन पहनकर पटना में मॉर्निंग वॉक मत करिए, थाने के सामने लूट लेंगे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पटना में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर आपने मॉर्निंग वॉक शुरू कर दिया है तो सावधान हो जाइए। अगर आप सोने की चेन पहन कर मॉर्निंग वॉक करने निकलते हैं तो गलती से भी ऐसा मत करिए। क्योंकि पटना पुलिस आपको अपराधियों से नहीं बचा पाएगी। जी हां अब थाने के सामने ही अपराधी आज से सोने की चेन छीन कर निकल जाएंगे और आप बेबस देखते रह जाएंगे। राजधानी पटना में अब ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। राजीव नगर थाने के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स को अपराधियों ने कुछ इसी तरह निशाना बनाया।

रविवार की सुबह करीब 8 बजे राजीवनगर थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर मॉर्निग वॉक पर निकले एक युवक की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। गले में पहने चेन को लूटा और अपराधी नौ दो ग्यारह हो गये। युवक का नाम मनीष कुमार बताया गया जो मुंबई में एक आईटी कंपनी के अधिकारी हैं जो पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे इन दिनों रोजाना मोर्निंग वॉक के लिए आते थे और उसके बाद सीधे घर जाते थे। 


रविवार को भी वे मोर्निंग वॉक कर घर की ओर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए  बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये बतायी जा रही है। पीड़ित ने लिखित शिकायत राजीव नगर थाने में की है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब खंगाला तो सीसीटीवी फुटेज में बाइक के नंबर का पता चला है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।