ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

शर्मनाक! पटना में नाबालिग से रेप, वहशी मामा ने ही भांजी का किया बलात्कार

PATNA : राजधानी पटना में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल एक वहशी मामा ने अपनी ही भांजी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. मामल

शर्मनाक! पटना में नाबालिग से रेप, वहशी मामा ने ही भांजी का किया बलात्कार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल एक वहशी मामा ने अपनी ही भांजी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. मामला प्रकाश में आने के बाद पटना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना राजधानी पटना राजीव नगर थाना इलाके की है. यहां नेपाली नगर में एक  दरिंदे शख्स ने अपनी ही भांजी के साथ कुकर्म किया. बच्ची की उम्र महज 14 साल बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मासूम बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस वक्त बच्ची के परिजन उसके साथ हैं.


इधर घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई राजीव नगर थाना की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. थानेदार ने फर्स्ट बिहार को फोन पर जानकारी दी कि 14 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ यह घटना हुई है. उसके रिश्तेदार ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है.


राजीव नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी शख्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही उसे अरेस्ट कर लेगी. शुरूआती जानकारी के मुताबिक आरोपी भी फिलहाल नेपाली नगर में ही रहता है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.