ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

शादी-ब्याह में हर्ष फायरिंग की तो डायरेक्ट जेल की हवा खायेंगे: ताबडतोड वाकये सामने आने के बाद सरकार का फरमान

PATNA : बिहार में शादी-ब्याह से लेकर दूसरे समारोहों में हर्ष फायरिंग की ताबडतोड घटनाओं से कानून के राज के दावों की पोल खुलने के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आय़ा है. अब ऐसी हर्ष

शादी-ब्याह में हर्ष फायरिंग की तो डायरेक्ट जेल की हवा खायेंगे: ताबडतोड वाकये सामने आने के बाद सरकार का फरमान
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार में शादी-ब्याह से लेकर दूसरे समारोहों में हर्ष फायरिंग की ताबडतोड घटनाओं से कानून के राज के दावों की पोल खुलने के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आय़ा है. अब ऐसी हर्ष फायरिंग के वाकये सामने आये तो सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी-एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया है. 

पुलिस मुख्यालय का फऱमान

पुलिस मुख्यालय के एडीजी लॉ एंड आर्डर अमित कुमार ने सभी सभी जिलों को ये पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाये औऱ उन्हें जेल भेजा जाये. वैसे सभी जिलों की पुलिस को कहा गया है कि वे पहले लोगों को समझायें कि वे हर्ष फायरिंग न करें. जिनके घर शादी-ब्याह होगा उन्हें पुलिस अधिकारी से लेकर चौकीदार समझायेंगे कि वे हर्ष फायरिंग न करें. फिर भी फायरिंग हुई तो कार्रवाई होगी.


हर्ष फायरिंग करने वालों का स्पीडी ट्रायल होगा

पुलिस मुख्यालय ने हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उसका स्पीडी ट्रायल कराने को कहा है. अगर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गयी है तो उसका लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई की जायेगी. अवैध हथियार से फायरिंग करने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज होगा. 

गौरतलब है कि बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. शादी-ब्याह औऱ दूसरे समारोहों में ताबडतोड गोलियां चलायी जा रही हैं. इनकी चपेट में आकर लोगों की जान जा रही है. बिहार के हर कोने से ऐसे वाकये सामने आ रहे हैं. हम आफको सिर्फ मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में पिछले कुछ दिनों का उदाहरण दे रहे हैं. नालंदा में  पिछले 24 जून को थरथरी थाना क्षेत्र के पमारा गांव में शादी दौरान बार बालाओं के डांस में ताबड़तोड़ गोलियां चलायी गयीं जिससे एक डांसर और कार्यक्रम का उद्घोषक घायल हो गया. नालंदा में ही 22 मई को मानपुर थाने के विलासपुर गांव में शादी के दौरान गोली चलने से दादा-पोता घायल हो गये. इसी जिले में 23 अप्रैल को बिन्द थाने के अमावां गांव में शादी में हर्ष फायरिंग से एक युवक विकास कुमार की मौत हो गयी. इससे पहले 8 मार्च को नूरसराय थाने के अतरामचक गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलियां चलायी गयीं जिससे 10 साल के बच्चे अंकित कुमार की जान चली गयी.

टैग्स