ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने झांसा देकर प्रेमी को पटना बुलाया, शादी के बाद होटल के कमरे में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

PATNA: बॉयफ्रेंड की शादी फिक्स होने से नाराज एक युवती ने होटल के कमरे में बुलाकर अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक सीआरपीएफ का जवान है और छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात है

गर्लफ्रेंड ने झांसा देकर प्रेमी को पटना बुलाया, शादी के बाद होटल के कमरे में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बॉयफ्रेंड की शादी फिक्स होने से नाराज एक युवती ने होटल के कमरे में बुलाकर अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक सीआरपीएफ का जवान है और छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात है। घटना की जानकारी मिलते ही होटल पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ जवान को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है और आरोपी गर्लफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल की है।


बताया जा रहा है कि मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली लड़की पटना में पिछले चार वर्षों से रहकर पढाई करती है। पिछले तीन साल से उसका सीआरपीएफ जवान से अफेयर चल रहा था। इसी बीच घरवालों ने जवान की शादी किसी दूसरी लड़की के तय कर दी। 23 जून को जवान की शादी होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही लड़की ने बड़ा कांड कर दिया। लड़की खुदकुशी की बात कर पीड़ित जवान को पटना बुलाया। जवान तीन जून के पटना पहुंचा और एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था।


लड़की के दबाव बनाने पर जवान ने बीते 5 जून को सिटी कोर्ट में उससे शादी रचा ली। शादी के बाद जब दोनों होटल पहुंचे तो युवती ने सीआरपीएफ जवान पर दबाव बनाया कि वह 23 जून को होने वाली शादी को तोड़ दे। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और युवती ने जवान के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद जवान चिल्लाता हुआ कमरे से बाहर निकला। होटल के स्टाफ ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।