ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सासाराम ब्लास्ट मामले में DGP का खुलासा, बोले- बम बनाने के दौरान हुआ था धमाका

PATNA: सासाराम और बिहारशरीफ में हिंसा को लेकर सीएम की हाई लेवल मीटिंग के बाद बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने सासाराम में हुए ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डीजीपी ने बताया है क

सासाराम ब्लास्ट मामले में DGP का खुलासा, बोले- बम बनाने के दौरान हुआ था धमाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सासाराम और बिहारशरीफ में हिंसा को लेकर सीएम की हाई लेवल मीटिंग के बाद बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने सासाराम में हुए ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डीजीपी ने बताया है कि सासाराम में ब्लास्ट बम बनाने के दौरान हुआ है और जो लोग बम बना रहे थे धमाके में वही लोग घायल हुए हैं। डीजीपी ने कहा है कि इलाज के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दरअसल, शनिवार की रात सासाराम के शेरगंज में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम ब्लास्ट में 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर कर दिया गया था। ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी और ब्लास्ट वाले स्थान से साक्ष्य जुटाए थे। डीजीपी ने बताया कि बन बनाने के दौरान ब्लास्ट हो गया था जिसमें बम बनाने वाले शख्स समेत 6 लोग घायल हुए थे।


वहीं डीजीपी ने बताया कि सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा के मामले में अबतक 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल घटना से जुड़े सभी वीडियो की जांच चल रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर फिलहाल हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा कि कानून की पूरी ताकत के साथ उपद्रवियों से निपटा जाएगा। रामनवमी के मौके पर राज्य की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश रची गई थी।