ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

सड़क किनारे कार खड़ी कर फुटपाथ पर नाश्ता करने गया था ऑनर, शीशा तोड़कर बदमाशों ने निकाले 10 लाख कैश

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गये है। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर नहीं है। पटना के व्यावसायिक व भीड़ भाड़ वाला इलाका माने जाने वाले एक्जीविशन रोड में दिनदहाड़

सड़क किनारे कार खड़ी कर फुटपाथ पर नाश्ता करने गया था ऑनर, शीशा तोड़कर बदमाशों ने निकाले 10 लाख कैश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गये है। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर नहीं है। पटना के व्यावसायिक व भीड़ भाड़ वाला इलाका माने जाने वाले एक्जीविशन रोड में दिनदहाड़े एक कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने दस लाख रूपये निकाल लिये और मौके से फरार हो गये। इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। गाड़ी का ऑनर कार को सड़क के किनारे लगाकर फुटपाथ पर नाश्ता करने गये थे।  


बैंक से कैश निकालने के बाद सड़क के किनारे कार खड़ी कर ऑनर नास्ता करने चले गये और जब गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि कार में रखे 10 लाख रुपये गायब है। जिसे देख ऑनर हक्का बक्का रह गया। बदमाशों ने केमिकल लगाकर कार के शीशे तो तोड़ा था। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीविशन रोड की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने घटना का जायजा लिया। 


उन्होंने बताया कि आशियाना दीघा रोड स्थित स्टेट बैंक से कारोबारी अभिमन्यु कुमार दस लाख रुपये की निकासी की थी। जिसके बाद वे एक्जीविशन रोड स्थित यस बैंक से दो लाख और निकालने पहुंचे थे। तभी उन्हें भूख लग गयी और वे गाड़ी साइड में लगाकर फुटपाथ पर नाश्ता करने लगे। 


नाश्ता करने के दौरान कुछ बदमाशों ने कार के शीशे पर कैमिकल लगाया और शीशा तोड़कर गाड़ी के अंदर रखे दस लाख रुपये निकाल लिये और नौ दो ग्यारह हो गये। भीड़ भाड़ वाले इस इलाके में किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।